Monday, September 23, 2013

तेरा इनकार

कनखियों से छुपते- छुपाते तुझे हर बार देखा है ;

चाहे ना हो मयस्सर दीदार तेरा ; घंटो मैंने इंतज़ार देखा है

 इनकार किया था तूने यूँ बंद पलकों के साये में;

मालूम था शायद तुझे भी, कि आँखों में मैंने तेरी इज़हार देखा है।


                                                                            - कपिल कुमार गुप्ता 'दीवाना' (सितम्बर २३, २०१३)

Saturday, September 7, 2013

तेरे सपने

सपने देखूं अब मैं तेरे,
 तेरी यादों के हैं फेरे

तेरे होठों की ये लाली, 
होली तू मेरी है दिवाली 

तेरी ये आँखें हैं नशीली, 
बातों में तू है शर्मीली 

तेरे जो गाल हैं गुलाबी , 
करते हैं मुझे ये शराबी 

अपना मैं तुझको बना लूं,   
दिल का मैं आशियाँ सजा दूं 

कातिल है तेरी ये जवानी, 
तू ही मेरे सपनों की रानी 

                          - कपिल कुमार गुप्ता 'दीवाना' (सितम्बर ७, २०१३)